Ad image

हिमालयन पर्यटन संगठन की वार्षिक पर्यटन यात्रा संपन्न

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

दिनांक 30 मई 2023 को हिमालयन पर्यटन संगठन की वार्षिक पर्यटन यात्रा मल्डसैण थातीडागर जिला टिहरी गढ़वाल जिसकी ऊंचाई समुद्रतल से 14500 फीट लगभग है में सम्पन्न हुई ।

इस यात्रा में भारत स्वाभिमान पतंजली योग समिति टिहरी गढ़वाल एंव अनसुया देवी विकास समिति रजि० थाती डागर संगठन भी शामिल हुये । इस दिन माँ गंगा दशहरा का पावन पर्व भी था। सर्वप्रथम माता अनसुया देवी की पूजा अर्चना की गई तथा महादेव के मन्दिर मे गंगा दशहरा के उपलक्ष मे जलाभिषेक कर आरती पूजा अर्चना तथा प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्ष कमल सिंह महर थे एवं मुख्य अतिथि श्री गंगा प्रसाद लखेडा विकास खण्ड अधिकारी ब्लाक कीर्तिनगर रहे।

सर्वप्रथम भारत स्वाभिमान पतंजली योग समिति कमल सिंह महर एवं पूनम लखेडा द्वारा विश्व योग दिवस 21 जन के प्रोटोकाल के अनुसार रोगानुसार योगाप्रणायम कराया गया। तत्पश्चात हिमालय पर्यटक संगठन के अध्यक्ष जगजीत सिंह नेगी द्वारा विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसमे सर्वसम्मति से निम्नलिखित प्रस्ताव पास किये गये।

पर्यटन स्थल मल्डसैण थाती डागर के पर्यटन स्थल विकसित करने के लिये वृक्षारोपण तथा ईको पार्क बनाने हेतु जिलाधिकारी टिहरी गढ़वल एवं पर्यटन विकास मंत्री डी.एफ.ओ. नरेन्द्रनगर को पत्र लिखा जाय जिससे कि यहां पर अधिक से अधिक टूरिस्ट आएं तथा स्थानीय युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान हों। जिसमे हिमालयन पर्यटन संगठन तथा अनसुया विकास समिति (रजि०) शासन के पत्राचार करेंगे।

मल्डसैण थाती डागर पर्यटन स्थल को मंजली खनऊ होते हुये लगभग 3 कि०मी० सडक मार्ग से जोडने हेतु श्री रविन्द्र सिंह नेगी ग्राम प्रधान थाती डागर एंव बलदेव सिंह जयाडा ग्राम प्रधान मंजूली एवं खण्ड विकास अधिकारी कीर्तिनगर, अनसुया विकास मेला समिति के अध्यक्ष डा० यू०एस० नेगी द्वारा सड़क निर्माण हेतु सहमति के आधार पर लो०नि०वि० को पत्र लिखा जाय। इस अवसर पर कमल सिंह महर, जगजीत सिंह नेगी, डा० उम्मेद सिंह नेगी, प्रेम सिंह कुमाई, श्रीपाल चौहान, रतन सिंह रावत, रविन्द्र सिंह नेगी प्रधान थाती डागर, बलदेव सिहं जायडा प्रधान मंजोली विद्या नेगी पूर्व प्रधान, पूनम लखेड़ा महिला पतंजली अध्यक्ष श्रीनगर राकेष जोषी आदि अनेक ग्रामवासी उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!