टिहरी गीता भवन में श्रीराम कथा का शुभारंभ 

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 14 जून 2023। बौराड़ी स्थित गीता भवन में आज से 9 दिवसीय श्रीराम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया है। इससे पूर्व साई चौक से गीता भवन तक शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने भाग लिया।

कथावाचक श्री शोभा राम उनियाल जी के द्वारा रामायण की कथा का वाचन किया गया। कथा वाचक ने रामचरितमानस के विभिन्न प्रसंगों का उल्लेख करते हुए लोगो से भगवान राम के आदर्शों पर चलने की अपील करते हुए समाज में फैले भेदभाव को दूर करने की बात कही। धर्म की रक्षा के लिए लोगो से धर्म में बताए मार्ग का अनुसरण करने की बात कही। कथा के क्रम में भजनों की भी प्रस्तुति की जा रही थी । 

इस मौके पर कथा वाचक श्री शोभा राम उनियाल जी, आचार्य दर्शन लाल उनियाल जी व अध्यक्ष हरिशंकर लंबा जी ने शहरवासियों से श्री राम कथा का आनन्द लेने की अपील की है।

कलश यात्रा में आयोजक मंडल के सदस्य कुलदीप सिंह पंवार,अनसूया नौटियाल,शिवराज सजवाण, उर्मिला राणा, गंगा भगत नेगी, जगदम्बा प्रसाद, सुंदर लाल उनियाल, कमल सिंह महर, भगवान सिंह रमोला, राजेन्द्र प्रसाद चमोली, नरोत्तम दत्त चमोली, देवेंद्र नोड़ियाल, जनवीर राणा, सचिब चन्द्र मोहन अरोड़ा समेत बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल रहीं ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!