Ad image

पालिका ने गीले एवं सूखे कूड़े को सोर्स पर ही पृथक्कीकरण करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 जून 2023। माननीय उच्च न्यायालय नैनीताल द्वारा पारित आदेश के क्रम में प्रमुख सचिव शहरी विकास विभाग उत्तराखंड शासन एवं जिला प्रशासन टिहरी द्वारा दिये गये आदेश के अनुपालन में आज 17 जून को  नगर पालिका अध्यक्ष सीमा कृषाली, सभासद श्रीमती उर्मिला राणा, श्रीमती अनिता थपलियाल की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद टिहरी द्वारा ओपन मार्केट से साई चौक बौराडी तक स्वच्छता की Cleanliness Drive के माध्यम से गीले एवं सूखे कूड़े को सोर्स पर ही पृथक्कीरण करने हेतु जागरूकता अभियान चलाया गया। 

जिसमें व्यापारियों, प्रधानमंत्री स्व निधि के लाभार्थियों, स्वंय सहायता समूह के सदस्यों, महिलाओं, पालिका के सफाई कर्मचारियों एवं मैसर्स जीरो वेस्ट इनकारपोरेशन के कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। 

कार्यक्रम का शुभारम्भ पालिका अधिशासी अधिकारी श्री एम०एल०शाह द्वारा किया गया। जिसमें लोगों को गीले एवं सूखे कूड़े के लिए सोर्स ऑफ सिग्रीग्रेशन किये जाने हेतु साई चौक बौराड़ी से ओपन मार्केट बौराड़ी तक स्वच्छता की रैली के माध्यम से जन-जागरूकता कार्यक्रम संचालित किया गया। 

कार्यक्रम में व्यापार मण्डल के लोग, सिटी मिशन मैनेजर अरविन्द जोशी, सफाई निरीक्षक प्रीतम सिंह नेगी, आशीष तोपवाल, कुमारी लविका नेगी, श्रीमती अनिता नेगी, सफाई प्रभारी हरीश राज, राजेन्द्र कुमार, पिंकी, मुकेश एवं मैसर्स जीरो वेस्ट के प्रबंधक श्री हिमांशु उनके कर्मचारी विशाल, सुमिता एवं उनकी समस्त टीम उपस्थित रहे। 


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!