टिहरी गढ़वाल 17 जून, 2023। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डा. सौरभ गहरवार द्वारा आज जिला चिकित्सालय बौराड़ी में स्थलीय निरीक्षण कर स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने मरीजों से बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना तथा संबंधित अधिकारियों को बेहत्तर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश दिये। साथ ही चिकित्सालय में सफाई व्यवस्थाओं बनाये रखने को कहा गया।
जिला अस्पताल की रेडियोलाजिस्ट के मेडिकल पर जाने के चलते जिलाधिकारी द्वारा इस मौके पर अपने व्यस्त कार्यक्रम में से समय निकालकर जिला चिकित्सालय में 41 अल्ट्रासाउंड भी किए गये।
इस दौरान सीएमओ डॉ. मनु जैन, सीएमएस जिला चिकित्सालय बौराड़ी डॉ. अमित रॉय सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
डीएम ने जिला अस्पताल में किये 41 अल्ट्रासाउंड , साफ सफाई के दिए निर्देश

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



