अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 8 जुलाई 2023 । *ड्रग फ्री उत्तराखंड बनाने के मिशन में* टिहरी पुलिस द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है।  मुनि की रेती पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थों की धरपकड़ की जा रही है इसी क्रम में दिनांक 8.7.23 को प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया और चेकिंग के दौरान बंदा पुल वाली रोड पर पुलिस द्वारा *अभियुक्त कृष्णा यादव पुत्र बबन यादव नि 0 गली न0 12 शीशम झाड़ी मुनी की रेती को करीब सवा लाख रु कीमत की,15.10 ग्राम अवैध स्मैक  के साथ गिरफ्तार किया।

जिसके संबंध में थाना मुनि की रेती पर अ0स0- 60 /23, धारा 8/21 NDPS Act का पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त इससे पूर्व में भी ऋषिकेश से जेल जा चुका है। अभियुक्त कृष्णा यादव पुत्र बबन यादव उम्र 24 वर्ष निवासी गली न0 12 शीशम झाड़ी मुनी की रेती जनपद टिहरी गढ़वाल के खिलाफ थाना ऋषिकेश, मुनिकीरेती व प्रेम नगर में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

पुलिस टीम में श्री रीतेश शाह प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती, ओमकांत भूषण प्रभारी CIU , व0उनि0 गोपाल दत्त भट्ट मुनि की रेती, उप निरीक्षक सुनील पंत चौकी प्रभारी ढालवाला, hc प्रवीण कुमार मुनि की रेती व का0 महेश सिंह CIU ढालवाला शामिल रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!