दूसरे दिन 37 खिलाड़ियों ने किया प्रतिभाग

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 30 जुलाई, 2023। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाडी उन्नयन योजना के अन्तर्गत शनिवार को जनपद के समस्त नगर पालिका स्तरों में चयन ट्रायल्स का आयोजन किया गया है, जिसमें दूसरे दिन 28 बालक तथा 09 बालिकाओं अर्थात कुल 37 खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया है।
जिला कीड़ा अधिकारी संजीव कुमार पौरी ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त से 06 अगस्त, 2023 तक बोराडी स्टेडियम नई टिहरी में जनपद स्तर पर चयन ट्रायल्स आयोजित किये जाने हैं। जिला स्तर चयन ट्रायल्स में समस्त विकास खंड एवं समस्त नगर पालिका से चयनित 828 प्रतिभागी प्रतिभाग करेंगे। योजना के तहत 08 से 14 वर्ष तक (08 से 09 वर्ष, 09 से 10 वर्ष, 10 से 11 वर्ष, 11 से 12 वर्ष, 12 से 13 वर्ष एवं 13 से 14 वर्ष) आयु के प्रत्येक आयु वर्ग में 25 बालक एवं 25 बालिका खिलाड़ी (150 बालक एवं 150 बालिकाओं कुल 300 उदीयमान खिलाड़ियों) को रू. 1500/-प्रतिमाह प्रति सदस्य की दर से छात्रवृत्ति के रूप में दिये जाने हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!