‘खसरा और रूबेला’ बीमारी टीकाकरण से वंचित बच्चों व गर्भवती महिलाओं हेतु चलाया जाएगा टीकाकरण अभियान

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 अगस्त, 2023। ’’खसरा और रूबेला बीमारी टीकाकरण से वंचित 5 वर्ष की आयु तक के ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट बच्चों व गर्भवती महिलाओं की छूटी हुई डोज हेतु 3 चरणों में माह अगस्त, सितंबर और अक्टूबर, 2023 में सघन मिशन इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा। ’’
मुख्य चिकित्साधिकारी टिहरी मनु जैन ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार वर्ष 2023 तक खसरा और रूबेला (एम आर) बीमारी का उन्मूलन हेतु टीकाकरण से वंचित 5 वर्ष की आयु तक के ड्राप आउट एवं लेफ्ट आउट बच्चों व गर्भवती महिलाओं की छूटी हुई डोज हेतु इन्द्रधनुष 5.0 टीकाकरण अभियान राज्य सहित जनपद में अगस्त 2023 से अक्टूबर 2023 तक 03 चरणों में सम्पादित किया जाना है। बताया कि जनपद क्षेत्रांतर्गत माह अगस्त में 07 से 12 अगस्त, माह सितंबर में 11 से 16 सितम्बर तथा माह अक्टूबर में 09 से 14 अक्टूबर 2023 तक टीकाकरण किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!