Ad image

सुप्रीम कोर्ट के फैसले को असत्य पर सत्य की जीत एवं लोकतंत्र की जीत बताया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अगस्त 2023। शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चंबा के अध्यक्ष श्री साब सिंह सजवाण जी के नेतृत्व में बादशाही थौल चंबा में माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा राहुल गांधी जी के संसद सदस्यता को बहाल किए जाने के निर्णय की खूशी में मिठाई वितरण कर एक दुसरे को बधाई दे कर जश्न मनाया। कांग्रेस नेताओं ने, इसे असत्य पर सत्य की जीत एवं लोकतंत्र की जीत बताया।
‌ सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से आम जनमानस का भारतीय न्यायपालिका पर‌ विश्वास और मजबूत हुआ है उन्होंने इसे लोकतंत्र की जीत बताते हुए सर्वोच्च न्यायालय का आभार प्रकट किया। और इस‌ शुभ अवसर पर कांग्रेस पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री सूरज राणा जी, चंबा ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष हरि सिंह मखलोगा जी‌ पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी ब्लॉक सचिव श्री विजेंद्र सिंह नेगी जी, न्याय पंचायत अध्यक्ष श्री विजय नेगी जी, वरिष्ठ नेताश्री हुकम सिंह पवार जी , श्री उत्तम सिंह जी , श्री दीवान सिंह नेगी जी,श्री चतर सिंह, श्री सार्दुल विक्रम सिंह नेगी जी, श्री सुरेंद्र राणा जी, श्री संजय, श्री वीरेंद्र सिंह नेगी जी श्री गिरवीर नेगी जी, आदि कांग्रेस जन मौजूद थे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!