हरियाणा के सूरजकुंड में क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन शुरू

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 7 अगस्त 2023। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पंचायती राज परिषद सम्मेलन का हरियाणा के सूरजकुंड में सोमवार को उद्घाटन हो गया। पीएम नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए पंचायतों को मजबूत बनाने पर जोर दिया। कहा कि पंचायत विकास की पहली सीढ़ी होती हैं। टिहरी से जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण के नेतृत्व में सभी जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचे हैं। अध्यक्ष सजवाण ने बताया कि इस कार्यक्रम में यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू और लेह-लद्दाख राज्यों के 181 जिला पंचायत और उपाध्यक्ष शिरकत कर रहे हैं।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय जेपी नड्डा ने पंचायत प्रतिनिधियों का मार्गदर्शन किया। कहा कि आपसी समन्वय बनाकर क्षेत्र का विकास करें। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, सह महामंत्री संगठन शिवप्रकाश, कैलाश विजयवर्गीय, हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनकड़ आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!