सीएम कल “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का करेंगे उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 23 अगस्त, 2023। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा दिनांक 24 अगस्त, 2023 को सचिवालय परिसर से किया जाएगा “मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का उद्घाटन।

“मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना” का सूत्रपात /क्रियान्वयन दिनांक 24 अगस्त से 30 अगस्त, 2023 तक समस्त राज्य में किया जाएगा। योजना का उद्देश्य महिला समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराया जाना तथा स्थानीय उत्पादों की मांग को बढ़ावा देना है।

महिला समूहों द्वारा उत्पादित उत्पादों के विक्रय/विपणन हेतु जनपद मुख्यालय सहित समस्त विकासखंड, सार्वजनिक स्थानों में लगाई जा रही प्रदर्शनी से संबंधित महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुख्यमंत्री जी द्वारा दिनांक 24 अगस्त, 2023 को सीधे संवाद वीसी के माध्यम से स्थापित किया जाएगा।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!