मेजर  ध्यानचंद के जन्म  दिवस की पूर्व संध्या  पर  “स्पोर्टिंग फिटनेस” का आयोजन किया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 28 अगस्त। अनुसूया प्रसाद बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि, रुद्रप्रयाग में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वावधान में मेजर  ध्यानचंद  जी के जन्म  दिवस की पूर्व संध्या  पर  आज “स्पोर्टिंग फिटनेस” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय में ‘फिट इंडिया प्रतिज्ञा’ लेकर हुआ। तदोपरान्त दौड़  प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉo सीताराम नैथानी जी द्वारा छात्र-छात्राओं को खेल दिवस की शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर महाविद्यालय के खेल प्रभारी डॉoशिव प्रसाद पुरोहित, वाणिज्य विभाग की प्राध्यापिका डॉo ममता भट्ट, राजनीति विभाग के प्राध्यापक डॉo संदीप शर्मा, एन0एस0एस0 स्वयंसेवी व अन्य छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन एन0एस0एस0 वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉo राजेश कुमार और  एन0एस0एस0 कार्यक्रम अधिकारी डॉo तनुजा मौर्य द्वारा किया गया।

Share This Article
error: Content is protected !!