उड़न दस्ते ने किया राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 सितंबर 2023। श्री देव सुमन विश्वविद्यालय के उड़न दस्ते ने सुबह की पाली में राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर का औचक निरीक्षण किया।

टीम में शामिल डॉ अरविंद रावत , डॉ वैभव रावत, डॉ अंकित बोरा एवं डॉ दिनेश चंद्र ने आज राजकीय महाविद्यालय नरेंद्र नगर में सुबह की पाली में बीकॉम, बीए, बीएससी द्वितीय सेमेस्टर की माइनर इलेक्टिव की परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया।

विश्वविद्यालय का उड़न दस्ता महाविद्यालय की कार्य प्रणाली से संतुष्ट दिखा। उन्होंने इस दौरान परीक्षार्थियों की तलाशी ली। परीक्षा का लॉकर रूम भी देखा। उड़न दस्ते ने परीक्षा संबंधित प्रपत्र एवं रजिस्टर की जांच की। इस दौरान परीक्षा समिति के सदस्य डॉ नताशा ,डॉ राजपाल सिंह रावत, डॉ विजय प्रकाश भट्ट, डॉ सोनी तिलारा, श्री शिशुपाल सिंह रावत एवं डॉ देवेंद्र कुमार, डॉ चेतन भट्ट, डॉ यू सी मैठानी, रंजना जोशी आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!