अपर पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न यूनियनों से वार्ता कर पुलिस को सहयोग करने की अपील की

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 9 सितम्बर। नव नियुक्त अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल श्री जोध राम जोशी ने विभिन्न यूनियनों के साथ मीटिंग कर पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करने की अपील की है ।

शनिवार को कोतवाली नई टिहरी पर अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी गढ़वाल द्वारा टैक्सी यूनियन, होटल एसोसिएशन, व्यापार मंडल व सीएलजी मेंबरों के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याओं के बारे में पूछा गया तो किसी के द्वारा कोई समस्या नहीं बताई गई। सभी को मकान मालिक किराएदारों का अधिक से अधिक सत्यापन करना, क्षेत्र में नशा बेचने वाले व नशा करने वाले लोगों की जानकारी पुलिस को देने हेतु तथा यातायात के नियमों का पालन करने के संबंध में जानकारी दी गई ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!