Ad image

आपदा प्रबंधन जन-जागरूकता संबंधी जानकारी दी

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 03 अक्टुबर 2023। भिलंगना ब्लॉक के रा० ई० का० पडागली में हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(DDMA), टिहरी के तत्वाधान में एक दिवसीय आपदा संबंधी/ त्वरित राहत-बचाव कार्य एवं जगरूकता कार्यक्रम के तहत DDMA टिहरी के मास्टर ट्रेनर द्वारा छात्र-छात्राओं/विद्यालय कर्मियों सहित कुल 180 उपस्थितों को कार्यक्रम के दौरान आपदा प्रबंधन जन-जागरूकता संबंधी जानकारी प्रदान की गयी।

प्रशिक्षण के दौरान आपातकालीन स्ट्रेचर बनाना,
प्राथमिक उपचार/सी.पी.आर, आग से बचने के तरीके और बचाव,बाढ़ से बचाव के तरीके आदि संबंधित जानकारी दी गई। विद्यालय परिसर के सुरक्षित स्थान एवं निकासी मार्गो की स्थिति को लेकर संबंधित जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य द्वारा अन्य महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। जिससे प्रशिक्षण के दौरान सभी लोगों के साथ आपसी सामंजस्य बनाते हुए प्रशिक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण किया जा सके।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!