Ad image

जनता मिलन कार्यक्रम में एडीएम ने सुनी जन शिकायतें

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 09 अक्टूबर, 2023। जन समस्याओं के निस्तारण हेतु सप्ताह के प्रत्येक सोमवार को आयोजित होने वाले जनता मिलन कार्यक्रम का आयोजन अपर जिलाधिकारी के.के.मिश्रा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इस दौरान 28 शिकायतें/फरियादें दर्ज की गई।

जिला कलक्टेªट सभागार नई टिहरी में सम्पन्न जनता मिलन कार्यक्रम में 28 शिकायते दर्ज की गई जिसमें जीप कमान्डर एसोसियेशन द्वारा बस स्टेशन पर पार्किग हेतु स्थान उपलब्ध कराने का प्रर्थना पत्र दिया गया जिसे अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास से कार्यवाही हेतु आख्या मांगी गई है। थत्यूड जौनपुर विकास मंच के द्वारा थत्यूड बाजार के बीच मोटर मार्ग में बिजली के खम्बे को हटवाने के सन्दर्भ में प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया, जिसे विद्युत विभाग को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। शैलेन्द्र सिंह पुण्डीर ग्राम विकास अधिकारी के द्वारा जिला मुख्यालय पर आवास आंवटन हेतु प्रार्थना की गई है, जिसे आवास आवंटन समिति को प्रेषित किया गया है। जौनपुर विकास खण्ड के घोल्डायानी भटाणा क्यारकुली में पेयजल लाइन बनाने के लिए पत्र प्रेषित किया गया है, जिसे पेयजल निगम चम्बा को कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया है। साबली पट्टी बमुण्ड के जय सिह पयाल ने किसाान सम्मान निधि न मिलने की शिकायत की जिस पर कृषि अधिकारी को जॉच कर मामले का समाधान करने के निर्देश दिए गए है।
    इस अवसर पर अधिशासी अभियन्ता पुनर्वास, सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
         


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!