जिलाधिकारी पहुंचे गजा, इनका किया निरीक्षण

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

डी पी उनियाल

टिहरी गढ़वाल 13 अक्टूबर। नरेन्द्र नगर विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत गजा में जिलाधिकारी टिहरी मयूर दीक्षित ने तहसील गजा,नगर पंचायत कार्यालय गजा और पी एम श्री अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने तहसील गजा में पहुंच कर सभी पटलों का निरीक्षण किया ।

तहसीलदार गजा रेनु सैनी ने तहसील के सभी व्यवस्थाओं की जानकारी दी। नगर पंचायत गजा कार्यालय में अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान के साथ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली गई। तहसील व नगर पंचायत कार्यालय में सफाई व्यवस्था पर प्रसन्नता जताई। अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कालेज गजा में पहुंच कर कक्षा कक्षों में जाकर छात्र छात्राओं से संवाद भी किया तथा कक्षा कक्षों की स्वच्छता बनाए रखने को कहा,साथ ही प्रयोगशाला कक्ष तथा अन्य कमरों का अवलोकन भी किया गया साथ ही मध्याह्न भोजन की जानकारी ली गई । जिलाधिकारी ने कहा कि प्रयोगशाला कक्षों को रुचिकर बनाया जाना चाहिए।

इस अवसर पर उनके साथ तहसीलदार गजा रेनु सैनी, अधिशासी अधिकारी हरेंद्र सिंह चौहान, नगर पंचायत गजा स्वच्छता अभियान ब्रांड एंबेसडर दिनेश प्रसाद उनियाल, इंटर कालेज गजा के प्रभारी प्रधानाचार्य अमर देव उनियाल भी साथ रहे ।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!