भागीरथीपुरम टिहरी में घट स्थापना के साथ ही हरियाली एवं दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव का शुभारंभ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 15 अक्टूबर। भागीरथीपुरम टिहरी में, टिहरी बांध दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में आयोजित हरियाली एवं दुर्गा पूजा नवरात्रि महोत्सव का उद्घाटन, घट स्थापना कर विधि विधान के साथ अधिशासी निदेशक टिहरी कांपलेक्स श्री एल.पी. जोशी जी के कर कमलों के द्वारा किया गया ।

यह नवरात्रि महोत्सव 10 दिन तक चलेगा जिसमें विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आज इस नवरात्रि महोत्सव के शुभारंभ पर श्री एल.पी. जोशी अधिशासी निदेशक टिहरी कांपलेक्स द्वारा सभी को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई।

इस अवसर पर महा प्रबंधक कोटेश्वर परियोजना श्री अनिरुद्ध बिश्नोई, महाप्रबंधक नियोजन श्री अभिषेक गौड ,महाप्रबंधक यांत्रिक श्री एम. के. सिंह, मैडम श्रीमती विजय जोशी, श्रीमती विभा सिंह, श्री मल्लिकार्जुन के, श्री मनबीर सिंह नेगी, आचार्य श्री खुशी राम रतूड़ी,शेर सिंह रावत, कृष्ण पाल सिंह बिष्ट, श्री सुरेश, दिनेश चौहान, जयप्रकाश सेमवाल, सहित बड़ी संख्या में भक्त गण उपस्थित थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!