Ad image

भूमि पूजन कर नए संगठन भवन के निर्माण कार्य का किया शुभारंभ

Garhninad Desk
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 22 अक्टूबर 2023 । देहरादून उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन के अथक प्रयासों से कर्मचारियों के हित में आज सी ब्लॉक नेहरू कॉलोनी नलकूप परिसर मैं स्थित भूमि की पूजा कर नए संगठन भवन हेतु निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया है l

प्रदेश महामंत्री रमेश बिंजोला द्वारा कहा गया है कि संगठन की एकता एवं अथक प्रयासों से कार्य संभव हो सका है जो कि कर्मचारी हित में बहुत ही महत्वपूर्ण था l प्रदेश अध्यक्ष संजय जोशी कार्यकारी अध्यक्ष धन सिंह नेगी प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र सेमवाल प्रदेश उपाध्यक्ष महेश राम द्वारा संगठन भवन के निर्माण को कर्मचारी हित में बताते हुए सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई l गढ़वाल मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह नेगी गढ़वाल मंडल महामंत्री शिशुपाल रावत ने कहा है कि कर्मचारी संगठन की बैठक एवं दूर दराज से आने वाले कर्मचारी के हित में एक बहुत ही महत्वपूर्ण कदम है l

प्रदेश मीडिया प्रभारी संदीप मल्होत्रा एवं प्रदेश कोषाध्यक्ष लाल सिंह रौतेला ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी गई l उत्तराखंड जल संस्थान कर्मचारी संगठन उत्तराखंड प्रदेश द्वारा उक्त कार्य हेतु मुख्य महाप्रबंधक महोदया, महाप्रबंधक मुख्यालय, सचिव प्रशासन, वरिष्ठ लेखा अधिकारी, श्री आशीष भट्ट अधिशासी अभियंता एवं श्री हिमांशु नौटियाल सहायक अभियंता का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया गया l


Please click to share News
Share This Article
error: Content is protected !!