Ad image

मुख्यमंत्री ने किया द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 का शुभारंभ

Govind Pundir
3 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

पौड़ी गढ़वाल 27 अक्टूबर 2023। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार की योजनाओं का लोकार्पण भी किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री मा पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा आज स्वर्ग आश्रम, जोंक पौढ़ी गढ़वाल, परमार्थ निकेतन ऋषिकेश में द बीटल्स एंड, द गंगा पथ फेस्टिवल – 2023 का शुभारंभ किया गया।

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक चलने वाले तीन दिवसीय द बिटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल- 2023 के शुभारंभ के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक ऋषिकेश के बीटल्स का आध्यात्मिकता से गहरा संबंध है। उन्होंने कहा कि बीटल्स संगीत के मुख्य स्थल के रूप में देवभूमि उत्तराखंड के पवित्र स्थल ऋषिकेश को चुने जाना बड़ी बात थी और द बिटल्स संगीत को इस आध्यात्मिकता की भूमि से विश्व प्रसिद्धि मिली।

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड विश्व का एकमात्र ऐसा राज्य है जहां पर आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सुंदरता, संगीत की झंकार, पर्यटन, तीर्थाटन, आयुष एंड वैलनेस, आयुर्वेद, योग इत्यादि की भरपूर संभावनाएं एकसाथ विद्यमान है जिसके चलते देश- विदेश से यहां लोगों का यहां आना-जाना लगा रहता है।

उन्होंने कहा कि बीटल्स म्यूजिक के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण के चलते यहां पर और अधिक पर्यटक आएंगे जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार और स्वरोजगार के रास्ते खुलेंगे।

इस दौरान मा. मुख्यमंत्री ने जनपद पौड़ी गढ़वाल के अंतर्गत आने वाली 4 करोड़ 22 लाख 41 हजार रु की 3 योजनाओं का लोकार्पण भी किया।

जिसके अंतर्गत 224 लाख रु स्वर्ग आश्रम में जानकी सेतु से परमार्थ निकेतन तक आस्था पथ निर्माण कार्य, 150.41 लाख रुपए स्वर्ग आश्रम ऋषिकेश में वेद निकेतन घाट में आपदा मरम्मत एवं बचाव कार्य हेतु हेलीपैड एवं पार्किंग निर्माण कार्य तथा 48.03 लाख रुपए गंगा पद यात्रा के चारधाम पुराने पैदल मार्ग पर रेलिंग निर्माण कार्य सम्मिलित है।

इस दौरान बीटल्स द बीटल्स एंड द गंगा फेस्टिवल – 2023 के शुभारंभ के अवसर पर स्थानीय विधायक यमकेश्वर श्रीमती रेनू बिष्ट, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अन्थवाल, परमार्थ निकेतन प्रमुख स्वामी चिदानंद सरस्वती जी महाराज, जिलाधिकारी गढ़वाल डॉ. आशीष चौहान, एस. एस.पी गढ़वाल श्वेता चौबे, मुख्य विकास अधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष जोंक (पौड़ी गढ़वाल) माधव अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष ऋषिकेश अनीता ममगाइं, परमार्थ निकेतन साध्वी सरस्वती जी भगवती आदि उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!