राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का भव्य उद्घाटन

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 नवम्बर। 21 वीं राज्य स्तरीय विद्यालयी कबड्डी बालक प्रतियोगिता का एम आई टी ढालवाला में आज भव्य उद्घाटन हो गया है। इस अवसर पर मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, विशिष्ट अतिथि विक्रम सिंह नेगी विधायक प्रतापनगर ने रिबन काटकर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

17 से 19 नवम्बर तक चलने वाली इस प्रतियोगिता के प्रथम दिन हुए लीग मैचों में अंडर 14 वर्ग में पौड़ी ने पिथौरागढ़ को 76-30 से, अंडर 17 वर्ग में बागेश्वर ने उत्तरकाशी को 59-34 से, पौड़ी ने चंपावत को 50-21 से, अंडर 19 वर्ग में नैनीताल ने रुद्रप्रयाग को 58-36 से तथा ऊधमसिंह नगर ने बागेश्वर को 22-19 से हराकर मैच जीता।

इसी बीच राजकीय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह, चौहान, महामंत्री रमेश पैन्यूली, मंडलीय मंत्री गढ़वाल हेमंत पैन्यूली,मनोज नेगी,यशपाल रावत,राजपाल नेगी, मंडलीय मीडिया प्रभारी कमल नयन रतूड़ी आदि ने प्रतिभागी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी (मा0शि0) श्रीमती उमा पंवार, जिला शिक्षा अधिकारी( प्रा0) विनोद कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र नगर ओम प्रकाश वर्मा, राज्य खेल समन्वयक आनंद चौहान, जिला खेल समन्वयक विनोद नेगी सहित अनेक टीम प्रभारी व ऑफिसियल उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!