पत्रकारों ने दो मिनट मौन रहकर दी श्रद्धांजलि

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 10 दिसम्बर। दैनिक जागरण के प्रभारी व प्रेस क्लब के पूर्व महामंत्री अनुराग उनियाल जी के पिता श्री दर्शन लाल उनियाल के आकस्मिक निधन पर पत्रकारों ने शोक व्यक्त किया। प्रेस क्लब में आयोजित शोक सभा मे दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

बता दें कि स्व. दर्शन लाल उनियाल का 9 दिसंबर को पूर्णानंद घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह लगभग एक माह से जोलीग्रांट अस्पताल में भर्ती थे। जहां 9 दिसंबर प्रातः उन्होंने अन्तिम सांस ली।

देर से प्राप्त सूचना के अनुसार प्रेस क्लब के सदस्य और उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग के सदस्य सतीश उनियाल कीर्तिनगर निवासी के पिता श्री मनोहरी लाल उनियाल जी का 71 वर्ष की उम्र में आज 10 दिसम्बर की सुबह आकस्मिक निधन हो गया है। कीर्तिनगर ढूंढप्रयाग घाट पर आज उनका अंतिम संस्कार किया गया ।

शोक सभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, महामंत्री गोविंद पुंडीर, धनपाल गुनसोला, बलवंत रावत, मधुसूदन बहुगुणा, विजय दास, गंगा प्रसाद थपलियाल, विक्रम बिष्ट, गोविंद बिष्ट, देवेन्द्र दुमोगा, कृष्णस्वरूप डबराल, रोशन थपलियाल, विजय पाल राणा, सूर्य रमोला, सुभाष राणा, मुकेश रतूड़ी, मुनेंद्र नेगी, सुरेंद्र भट्ट आदि मौजूद रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!