विकास कार्याें में जनप्रतिनिधियाें की भूमिका अहम-प्रदीप रमोला

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 18 दिसम्बर। पंचायत विकास कार्याें मे जनप्रतिनिधियाें की अहम भूमिका हाेती है इसलिए जनप्रतिनिधि पंचायत विकास कार्याें मे सार्वजनिक विकास कार्याें काे प्राथमिकता देकर पंचायताें काे शशक्त बनाने का कार्य करें।

यह बात ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने ब्लाक मुख्यालय प्रतापनगर राष्टीय ग्राम स्वराज अभियान के तहत साेशल विकास टैक्निकल फाउंडेशन द्वारा विकासखंड प्रतापनगर मे आयाेजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही पंचायत राज विभाग की ओर से साेशल विकास टैक्निकल फाउडेशन द्वारा ब्लाक सभागार मे आयाेजित प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने दीप प्रज्वलित कर किया।कार्यशाला का शुभारम्भ करते हुए ब्लाक प्रमुख प्रदीप रमाेला ने कहा कि पंचायताें के विकास मे जनप्रतिनिधियाें का अहम याेगदान हाेता है इसलिए पंचायत प्रतिनिधि सीसी खंडिजाें के निर्माण मात्र से हटकर गांव मे सार्वजनिक विकास कार्याें काे प्राथमिकता दें तथा निर्माण कार्याें मे पारदर्शिता का ध्यान रखते हुए पंचायताें काे शशक्त बनाने का कार्य करें।

कार्यशाला मे साेशल विकास टैक्निकल फाउंडेशन के धीरेंद्र भंडारी द्वारा पंचायत विकास कार्याे मे 9 थीम 17 लक्ष्याें पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला की रूपरेखा काे रेखांकित किया और पंचायत प्रतिनिधियाें काे गांव मे शिक्षा ,स्वास्थ्य ,बिजली ,पानी, के संसाधनाें काे विकसित कर गांव मे बाल विवाह ,बाल मजदूरी जैसे अभिशाप काे मिटाने की जानकारियां दी । कहा कि जनप्रतिनिधि गांव मे हर वर्ग के व्यक्ति काे विकास याेजनाओं से जाेडने का कार्य करें।

मास्टर ट्रेनर सुनीता नेगी एंव रीचा चावला ने जनप्रतिनिधियाें काे गांव मे स्वयं सहायता समूह, शिक्षा समिति, वन समति ,पेयजल समिति एंव अन्य समितियाें काे शशक्त बनाकर गांव मे ही स्वराेजगार के संसाधन तैयार करने का आहवान किया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी साकिर हुसैन, क्षेञ पंचायत सदस्य धीरेंद्र महर, आरती कलूडा, धीरेंद्र नेगी ,प्रधान चंद्रशेखर पैन्यूली, दिनेश नेगी, प्रेम रावत, रघुवीर रावत, गजेंद्र रावत, संदीप कलूडा, साेनू चावला, कमलेश जाेशी आदि पंचायत प्रतिनिधि माैजूद थे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!