आकस्मिक निरीक्षण में नदारद मिले कई कर्मचारी, स्पष्टीकरण तलब, वेतन रोका

Garhninad Desk
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 20 दिसम्बर। शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिलाधिकारी घनसाली द्वारा बाल विकास परियोजना अधिकारी घनसाली  के कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान श्रीमती संगीता गोयल बाल विकास परियोजना अधिकारी दिनांक 14 दिसंबर 2023, श्रीमती उर्मिला, सुपरवाइजर दिनांक 20 दिसंबर 2023, श्रीमती हंसी देवी सुपरवाइजर दिनांक 12 दिसंबर 2023, श्री विनोद लाल आधार ऑपरेटर दिनांक 20 दिसंबर 2023 ,श्री सुनील नाथ ब्लॉक कोऑर्डिनेटर दिनांक 12 दिसंबर 2023, श्रीमती  तुतला बडोनी दिनांक 18 -12 -2023, कार्यालय से  अनुपस्थित चल रहे हैं ।

सभी अनुपस्थित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा अग्रिम आदेश तक वेतन आहरण पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए हैं। विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी  टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है।

इसके अलावा शैलेंद्र सिंह नेगी उप जिला अधिकारी घनसाली द्वारा अपर सहायक विकास अधिकारी पंचायत घनसाली का औचक  निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अवर अभियंता श्री हिमांशु सती दिनांक 20 जुलाई 2023, श्रीमती अल्पना नेगी कोऑर्डिनेटर दिनांक 20 नवंबर 2023, श्रीमती सुष्मिता भंडारी दिनांक 7 दिसंबर 2023 तथा श्रीमती राखी डाटा एंट्री ऑपरेटर दिनांक 13 दिसंबर 2023 से अनुपस्थित चल रहे हैं। संबंधित कार्मिकों का स्पष्टीकरण प्राप्त किया जा रहा है तथा अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं । विस्तृत रिपोर्ट जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल को प्रेषित की जा रही है।

Share This Article
error: Content is protected !!