मैं नए दौर की नारी हूँ

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

मैं नए दौर की नारी हूँ
मैं नए दौर की नारी
सज्जन के लिए सुमन हूँ मैं
दुर्जन के लिए कटारी

चाहे कितनी बाधाएँ हों
मैं हार नहीं मानूँगी
संघर्ष ही अब पथ है मेरा
इस पथ बढ़ना ठानूँगी
मन्ज़िल को अब पाना ही है
कितनी हो राह दुधारी …

सदियों सदियों शोषण भोगा
तब शान बनाई अपनी
जौहर के शोलों में झुलसी
तब आन बचाई अपनी
सीता से ले पद्मिनी तलक
झेले हैं संकट भारी …

अब कोई जगह नहीं ऐसी
मैं जहाँ नहीं हूँ आगे
बाहर – भीतर से जागी तब ही
भाग ये मेरे जागे
इतिहास नया लिखना है अब
ये जंग रखूँगी जारी …

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!