सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर का सेवानिवृत्ति पर हुआ चंबा में भव्य स्वागत

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

वीसी गबर सिंह चौक में किया गया नागरिक अभिनंदन। बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और उनके परिवारजन रहे उपस्थित।
पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर और संरक्षक इंद्र सिंह नेगी रहे स्वागत अध्यक्ष और संयोजक।

रिपोर्ट @ सो.ला.सकलानी’निशांत’

टिहरी गढ़वाल/चंबा 01जनवरी 2024। तीन गढ़वाल रेजिमेंट के सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर के अवकाश ग्रहण करने और अपने गृह क्षेत्र चंबा (खड़ीखाल) पहुंचने पर पूर्व सैनिकों ने जोश- खरोश से उसका नागरिक अभिनंदन किया। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह नेगी चौक में फूल मालाओं तथा मिष्ठान वितरण कर उनका स्वागत किया गया।

सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर ने वी सी गबर सिंह स्मारक पर फूल माला चढ़ाई और सैल्यूट किया। बड़ी संख्या में स्थानीय लोग,पूर्व सैनिकों के इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। चौक में एक सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें उनके बारे में अवगत कराया गया।
सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर सन 1995 में तीन गढ़वाल राइफल में भर्ती हुए और 28 वर्ष की सेवा के बाद सेना से अवकाश ग्रहण किया। वह ट्रेनिंग सेंटर में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत रहे। भारत ही नहीं बल्कि विदेश में भी सेवा करने का अवसर प्राप्त हुआ।ओमान आदि देशों में जाकर उन्होंने भारत की ओर से सेवायें दी।कारगिल युद्ध में भी रहे। सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर सैन्य बाहुल्य गांव- क्षेत्र से संबंधित है।

उनके स्वागत में कैप्टन आनंद सिंह नेगी, कैप्टन विजय सिंह नेगी, सूबेदार धर्मेंद्र सिंह, हवलदार आनंद सिंह रावत,शंकर कोठारी,गोविंद सिंह, नरेंद्र सिंह पुंडीर मस्तासिंह पुंडीर, सूबेदार सोबन सिंह सज्वाण, महिपाल सिंह सज्वाण, दीवान सिंह कुंंवर, विजेंद्र सिंह चौहान, श्रीपाल रावत,भूपेंद्र धनोला आदि बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।

पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष देव सिंह पुंडीर जो कि उनके निकटवर्ती गांव से संबंधित हैं उनके बारे में अनेक प्रसंग बयां किये तथा पूर्व सैनिक संगठन का स्वागत कार्यक्रम आयोजित करने के लिए आभार प्रकट किया। संरक्षक इंद्र सिंह नेगी ने भी अपने विचार रखें।

स्वागत कार्यक्रम संचालन साहित्यकार सोमवारी लाल सकलानी’निशांत’ ने किया। ढोल- नगाड़ों के साथ सूबेदार अनूप सिंह पुंडीर को वी सी गबर सिंह चौक से उनके घर तक बड़ी संख्या में लोग उन्हें छोड़ने के लिए पहुंचे। उन्होंने समस्त पूर्व सैनिकों का आभार प्रकट किया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!