Ad image

मतदाता जागरूकता गीत का विमोचन किया

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

रुद्रप्रयाग 25 जनवरी 2024 । 14 वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के छात्र अभिनव भट्ट के द्वारा गायन मतदाता जागरूकता गीत का विमोचन उत्तराखंड राज्य के महामहिम राज्यपाल द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय की स्वीप समिति की नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह एवं अभिनव भट्ट को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से मतदाता जागरूकता गीत के विमोचन के अवसर पर प्रतिभाग करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस गीत को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.दलीप सिंह बिष्ट, स्वीप समिति की नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह, एवं स्वीप समिति की सदस्य डॉ. ममता भट्ट के निर्देशन में तैयार किया गया है। आज देहरादून में गीत के विमोचन के अवसर पर महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. लक्ष्मी दत्त गर्गया एवं अभिनव भट्ट उपस्थित हुए। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दलीप सिंह बिष्ट ने स्वीप समिति के कार्यों की सराहना की है।
आज इस अवसर पर महाविद्यालय की स्वीप नोडल अधिकारी डॉ. मनीषा सिंह ने सभी प्राध्यापकों कर्मचारियों एवं छात्र/ छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!