अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई मतदाता शपथ

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 14 फरवरी । भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशानुसार नगर निगम ऋषिकेश में समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मतदाता शपथ ली गई। इस अवसर पर शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश तथा श्रीमती कुमकुम जोशी उप जिलाधिकारी ऋषिकेश द्वारा शपथ दिलाई गई।

इसके साथ ही श्रीमती सोनिका जिला निर्वाचन अधिकारी देहरादून तथा शैलेंद्र सिंह नेगी नगर आयुक्त नगर निगम ऋषिकेश की संयुक्त पहल पर नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत मतदाता जागरूकता के लिए दीवार लेखन कार्य का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर श्रीमती कुमकुम जोशी उप जिला अधिकारी ऋषिकेश भी उपस्थित हुई।

सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि आगामी लोकसभा सामान्य निर्वाचन में अनिवार्य रूप से अपने मत का प्रयोग करें तथा लोकतंत्र को मजबूत बनाएं।

Share This Article
error: Content is protected !!