ब्रेकिंग न्यूज़: गुलदार के हमले से 3 महिलाएं व एक मंदिर की माई घायल, हायर सेंटर रैफर

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 22 फरवरी। विकासखंड कीर्ति नगर से सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है सूत्रों के अनुसार नैथाणा बीट के अन्तर्गत ग्राम-नैथाणा में आज दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे नाप खेत में छिपकर घात लगाए बैठे गुलदार ने घास ला रही 3 महिलाओं पर एकाएक हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें एक महिला को पहले तथा दो महिलाओं को बाद में घायल किया गया। 

घायल महिलाओं का नाम श्रीमती मेघना पत्नी स्व० श्री भीम सिंह चौहान उम्र लगभग 27 वर्ष, ग्राम-नैथाणा, कु० सुमित्रा पुत्री श्री सुदाम सिंह उम्र लगभग 30 वर्ष, ग्राम-नैथाणा, व श्रीमती सम्पदा देवी पत्नी श्री दयाल सिंह, उम्र लगभग 70 वर्ष, ग्राम-नैथाणा पट्टी-चौरास बताया जा रहा है। जिन्हें उपचार हेतु इमरजेंसी में बेस अस्पताल श्रीकोट, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल ले जाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

दूसरी घटना ढूंढसिर बीट के अंतर्गत आज सायं लगभग 4 बजे मन्दिर की माई बसंत गिरी उम्र लगभग-90 वर्ष ग्राम-डांग, पट्टी-कड़ाकोट, विकासखंड-कीर्ति नगर को आंगन में गुलदार द्वारा हमला कर घायल कर दिया । जिन्हें उपचार हेतु राजकीय अस्पताल श्रीनगर ले जाया गया जहां से उन्हें बेस अस्पताल श्रीकोट श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल रैफर कर दिया गया है। क्षेत्र में अचानक घटित हुए गुलदार के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है।

एक ही दिन में घटित घटनाओं के बाद से ग्रामवासियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा गुलदार को पकड़ने हेतु वन विभाग से पिंजरे लगाने तथा क्षेत्रीय कर्मचारियों को घटनास्थल पर सघन गश्त करने, मौका निरीक्षण करने की मांग की गई है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!