वाणिज्य संकाय के छात्रों ने बनाई विभागीय परिषद, जानें इसका उद्देश्य

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 6 मार्च 2024। महाविद्यालय टिहरी के वाणिज्य संकाय में विभागीय परिषद का गठन किया गया है। इस परिषद में विभिन्न पदों पर छात्रों का चयन हुआ है, और इसका उद्देश्य वाणिज्य विषय में छात्रों की रुचि और ज्ञान को बढ़ाना है।

जिसमें अध्यक्ष अनिल नेगी बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर उपाध्यक्ष समीर गोसाई बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर सचिन जोया खान बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर कोषाध्यक्ष प्रीति बीकॉम द्वितीय सेमेस्टर एवं सह सचिव पद पर नितिन गिरी बीकॉम तृतीय वर्ष का निर्वाचन किया गया।

इस कार्यक्रम में वाणिज्य संकाय के विभागाध्यक्ष डॉ विजय सिंह नेगी वाणिज्य संकाय के प्राध्यापक डॉक्टर मैत्रेयी थपलियाल, डॉ सत्येंद्र कुमार ढौंडियाल, डॉ भारती जायसवाल, डॉ ममता रावत एवं वाणिज्य संख्या के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्राचार्य प्रो पुष्पा नेगी ने वाणिज्य विभाग के विभागीय परिषद के निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी तथा छात्र – छात्राओं को वर्तमान समय में वैश्विक स्तर प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने हेतु प्रेरित किया गया।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!