उत्तराखंडराजनीतिविविध न्यूज़

महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने किया नामांकन

Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 26 मार्च । भाजपा की ओर से मंगलवार को टिहरी लोकसभा सीट के लिए महारानी राज्य लक्ष्मी शाह ने नामांकन दाखिल किया। इस नामांकन की प्रक्रिया में हजारों की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ता भी उपस्थित थे, जिन्होंने रानी को समर्थन दिया।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने टिहरी लोकसभा के सांसद और प्रत्याशी माला राज्य लक्ष्मी शाह को नामांकन की शुभकामनाओं के साथ जीत की अग्रिम बधाई भी दी। लोकसभा प्रभारी, विनय रोहिल्ला, सह प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल, संयोजक रमेश चौहान, महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ, उमेश अग्रवाल, टिहरी जिला अध्यक्ष राजेश नौटियाल, पूर्व मंत्री दिनेश धनाई, उत्तरकाशी अध्यक्ष सत्येंद्र राणा, महानगर ग्रामीण अध्यक्ष मीता सिंह, निवर्तमान मेयर सुनील उनियाल, विधायक खजानदास रायपुर, विधायक उमेश शर्मा, विधायक सविता कपूर, विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, विधायक सुरेश चौहान, विधायक दुर्गेश्वर लाल घनसाली विधायक शक्ति लाल शाह, विधायक टिहरी किशोर उपाध्याय, और अन्य ने टिहरी लोकसभा की नामांकन में सक्रिय भूमिका निभाई।


Please click to share News

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!