वरिष्ठ अधिवक्ता आनंद सिंह बेलवाल बने इंडिया अलाइंस टिहरी गढ़वाल के प्रभारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 4 अप्रैल । इंडिया एलायंस के घटक दलों से सामंजस्य बनाने के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संस्तुति पर जिला कांग्रेस कमेटी टिहरी गढ़वाल के अध्यक्ष राकेश राणा ने वरिष्ठ अधिवक्ता बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष आनंद सिंह बेलवाल को जनपद का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

उन्होंने उनकी नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से जारी करते हुए कहा कि वह सभी घटक दलों से समन्वय स्थापित कर टिहरी लोकसभा में कांग्रेस के प्रत्याशी जोत सिंह गुनसोला जी के पक्ष में मतदान करने की अपील करें और घटक दलों के साथ कार्यक्रम बनाना सुनिश्चित करें। उनके मनोनयन पर कांग्रेसजनों ने खुशी व्यक्ति की।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!