देवभूमि उद्यमिता कौशल विकास योजना के तहत शिवालिक जैव विविधता पार्क में स्वरोजगार संबंधित ट्रेनिंग प्रोग्राम का किया आयोजन

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 5 अप्रैल। देवभूमि उद्यमिता कौशल विकास योजना के तहत आज दसवे दिन प्रशिक्षणार्थियों के स्वरोजगार से संबंधित ट्रेनिंग प्रोग्राम के तहत आज शिवालिक जैव विविधता पार्क ऋषिकेश में भ्रमण हेतु ले जाया गया।

इस अवसर पर प्रशिक्षणार्थियों को पॉलीहाउस से संबंधित समूची जानकारियां प्रदान की गई। साथ ही औषधि पेड़ पौधों जैसे लेमनग्रास,तुलसी, एलोवेरा, स्टीविया हरसिंगार घृतकुमारी, रोजमेरी, तेजपत्ता, कड़ी पत्ता,कुमारी के संबंध में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

इस अवसर पर पार्क में तैनात वन दरोगा श्री राकेश रावत एवं डिप्टी रेंजर श्री रविंद्र सिंह रावत द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को स्वरोजगार हेतु प्रेरित किया गया साथ ही मालू के पत्ते के दोने बनाने की विधि व इस कार्य हेतु प्रयोग में आने वाली मशीन की लागत आदि के विषय में भी बताया गया। प्रशिक्षणार्थियों ने वहां स्वयं मालू के पत्ते से दोने व प्लेटे मशीन द्वारा तैयार करने का प्रशिक्षण भी लिया।

इस अवसर पर औषधीय पौधों के रख रखाव किये जाने हेतु सरकार द्वारा सहायता प्रदान करने के संबंध में भी जानकारियां प्रदान की गई। श्री रावत द्वारा पूरे उत्तराखंड में एकमात्र कल्पवृक्ष इसी वाटिका में होने के बारे में बताया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका डॉ मीना व कार्यक्रम सदस्य डॉ ईरा सिंह, डॉ देशराज सिंह, डॉ आरती अरोड़ा, आशीष व पंकज उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!