महाविद्यालय खाड़ी में हिंदी की विभागीय परिषद गठित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

शत प्रतिशत मतदान की ली शपथ

टिहरी गढ़वाल 10 अप्रैल 2024 । महाविद्यालय खाड़ी में हिंदी विभाग के अंतर्गत सत्र 2024 25 हेतु विभाग के परिषद की कार्यकारिणी समिति का गठन किया गया जिसमें सभी छात्राओं की सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद हेतु कुमारी संजना बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर, उपाध्यक्ष मीनाक्षी द्वितीय सेमेस्टर ,सचिव कुमारी उर्मिला असवाल और कोषाध्यक्ष पद पर कुमारी सिमरन कोटियाल बी.ए. द्वितीय सेमेस्टर को चयनित किया गया इस अवसर पर श्रीमती मीना ,विभागाध्यक्ष हिंदी व प्रोफेसर निरंजना शर्मा ,डॉ ईरा सिंह , डॉ सीमा पांडे ,डॉ देशराज ,डॉ अनुराधा राणा, डॉ आरती अरोड़ा एवं कार्यालय कर्मचारी वर्ग से आशीष, दीपक ,मनीष, हितेश आदि उपस्थित रहे।

इससे पूर्व महाविद्यालय में लोकसभा निर्वाचन 2024 के अवलोकन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मियों और मतदाताओं को आगामी 19 अप्रैल 2024 को होने वाले निर्वाचन में शत प्रतिशत भागीदारी किए जाने हेतु सामूहिक शपथ दिलाई गई और यह संकल्प लिया गया की सफल निर्वाचन मतदान हेतु पारिवारिक व स्थानीय सभी लोगों को प्रेरित करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!