टिहरी गढ़वाल 4 मई । ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग में आयोजित वार्षिक समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही।
महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती अर्चना धपवाल कीं अध्यक्षता में सांस्कृतिक, खेल और नमामि गंगे द्वारा 2023-24 में आयोजित प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम की शुरुआत में महाविद्यालय के छात्र संघ ने प्राचार्य श्रीमती अर्चना धपवाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर के की। द्वीप प्रज्वलन के बाद उन्नति शर्मा (बी.ए. तृतीय वर्ष) ने सरस्वती वंदना पर शानदार प्रस्तुति दी । ईशा (बी.ए. द्वितीय सेम ), शालिनी (बी.ए. द्वितीय सेम ), वंदना (बी.ए. चतुर्थ सेम) एवं काजल (बी.ए. द्वितीय सेम) ने गढ़वाली लोक गीत पर नृत्य किया। ऋषभ नेगी ( एम. ए. चतुर्थ सेम अर्थशास्त्र ) ने कविता लेखन में प्रथम स्थान प्राप्त किया और अपनी विजेता कविता का पाठ किया । तुषार (बी.एस.सी. द्वितीय सेम ) ने एकल गीत प्रस्तुत किया ।
कार्यक्रम का संचालन डॉ सृजना राणा एवं डॉ नौड़ियाल ने किया ।
ओंकारानंद सरस्वती राजकीय महाविद्यालय में वार्षिक समारोह सम्पन्न

*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन
वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।



