गुजरात से चारधाम यात्रा को आए यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलटा: 8 घायल

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

उत्तरकाशी 15 मई 2024। गंगोत्री धाम की ओर जा रहे गुजरात के यात्रियों का टेंपो ट्रैवलर संख्या HR55AR-7404 सोनगाड़ के पास सड़क पर पलट गया। वाहन के ब्रेक फेल होने से 8 यात्रीगण घायल हो गए। वाहन में 18 लोग सवार थे, जिनमें 8 लोगों को हल्की चोटें आई हैं।

त्वरित कार्यवाही करते हुए 108 और पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 108 की मदद से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भटवाडी पहुंचाया गया। तहसीलदार भटवारी और पुलिस टीम मौके पर है। यातायात सामान्य रूप से चल रहा है।

सभी तीर्थ यात्रियों का विवरण इस प्रकार है:

1-विशाल परादिया (16) 2- वैष्णवी परादिया (20) 3- धूति परादिया (13) 4- विशाल कुमार व्यास (39) 5- नेहा बेन व्यास (37) 6- नमय कुमार व्यास (10) 7- उषा बेन रावल (62) 8- गीता बेन व्यास (59) 9- अनिल बेन आचार्य (52) 10- मनोज कुमार आचार्य (57) 11- अनिल व्यास (64) 12- दक्ष व्यास (55) 13- मीता जोशी (59) 14- दीपक कुमार जोशी (58) 15- अवनी जोशी (54) 16- वशिष्टा जोशी (23) 17- कमलेश देव (64) 18- अरुणा बेन देव (61)

Share This Article
error: Content is protected !!