Ad image

कुलपति प्रो.एन.के. जोशी ने किया देहरादून के विभिन्न परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

नकल विहीन परीक्षाएं करवाने हेतु स्वंय कर रहे हैं परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

देहरादून/ टिहरी 17 मई 2024। परीक्षाओं को नकल विहीन करवाना और परीक्षा केन्द्रों की गोपनीयता सुरक्षित करने के लिए श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 एन0 के0 जोशी स्वयं महाविद्यालयों/संस्थानों का औचक निरीक्षण कर रहे हैं। शुक्रवार दिनांक 17.05.2024 को विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आधारभूत पाठ्यक्रमों के अन्र्तगत संचालित बी0ए0 तृतीय वर्ष (राजनीति विज्ञान) बी0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर अंग्रेजी, बी0एस0सी0 चतुर्थ सेमेस्टर (भौतिक विज्ञान) तथा स्नातकोत्तर स्तर में एम0ए0 चतुर्थ सेमेस्टर की अंग्रेजी, अर्थशास्त्र, हिन्दी, इतिहास, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान की परीक्षाएं द्वितीय पाली में उन्होनें सनराईज एकेडमी, रायपुर, देहरादून एवं देहरादून के अन्य परीक्षा केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया।

कुलपति प्रो0 जोशी ने औचक निरीक्षण के दौरान प्रश्नपत्रों की गोपनीयता एवं उत्तर पुस्तिकाओं की सम्पूर्ण जांच की। परीक्षा केन्द्रों मे सभी व्यवस्थाएं चाक-चैबंद पाई गयी। कुलपति प्रो0 जोशी ने समस्त महाविद्यालयों/संस्थानों को निर्देशित किया कि सीसीटीवी कैमरों से भी छात्रों की लगातार निगरानी करते रहें। उन्होने बताया कि नकल विहीन परीक्षा करवाने और ससमय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी विश्वविद्यालय पर है। उन्होनें बताया कि जिस भी परीक्षा केन्द्र में नकल पायी जाती है तो तत्काल सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र को निरस्त किया जायेगा तथा निकठस्थ परीक्षा केन्द्र में स्थानान्तरण कर परीक्षाएं करवाये जानी की कार्यवाही विश्वविद्यालय स्तर से की जायेगी।
श्री देव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के सत्र 2023-24 स्नातक एवं स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर, वार्षिक पद्धति की द्वितीय एवं तृतीय वर्ष तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के अन्र्तगत समस्त सम सेमेस्टरों की परीक्षाएं गढ़वाल मंडल के सात जनपदों के समस्त राजकीय, अशासकीय, निजी स्ववित्त पोषित महाविद्यालय व संस्थानों में 06 मई, 2024 से आयोजित हो रही हैं। इसमें लगभग 85 हजार छात्र छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हो रहे हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!