टिहरी गढ़वाल प्रशासन ने चारधाम यात्रियों के लिए मुफ्त जलपान किया वितरित

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 18 मई 2024। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल मयूर दीक्षित के निर्देशन में जनपद टिहरी गढ़वाल क्षेत्र से होकर जाने वाले चारधाम यात्रियों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। यातायात को नियंत्रित करते हुए सुरक्षित और शुभ यात्रा के संदेश के साथ यात्री वाहनों को यात्रा हेतु भेजा जा रहा है।

आज, 18 मई 2024 को, घनसाली-चिरबाटिया-मयाली मार्ग पर तहसील प्रशासन घनसाली और पुलिस टीम ने यात्रियों को सूक्ष्म जलपान में पानी की बोतल, फ्रूटी, बिस्किट और नमकीन निःशुल्क वितरित किए। यह प्रयास यात्रियों की सुविधा और आराम को सुनिश्चित करने के लिए किया गया है, ताकि वे अपनी यात्रा को बिना किसी कठिनाई के पूरा कर सकें।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!