डीएम ने जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक में दिए ये निर्देश

Govind Pundir
3 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 जून, 2024। शुक्रवार को जिला सभागार नई टिहरी में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने जल जीवन मिशन योजना के अंतर्गत कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए जल संस्थान एवं जल निगम के अधिकारियों को पंचायती राज विभाग के साथ समन्वय कर रोस्टर बनाकर हर घर जल सर्टिफिकेशन के कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जल संयोजन के तहत शेष कार्यात्मक घरेलू नल कनेक्शन (एफएचटीसी), जिओ टैगिंग के कार्यों को जल्द शत-प्रतिशत पूर्ण करने को कहा गया। जिलाधिकारी ने जल संस्थान एवं जल निगम की वर्तमान में चल रही योजनाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन योजनाओं में समस्याएं आ रही हैं उनका तत्काल समाधान कर कार्य करना सुनिश्चित करें, किसी भी पेयजल योजना के कार्य रुके नहीं।

जिलाधिकारी ने वित्तीय प्रगति एवं प्राक्कलनों की जानकारी लेते हुए जिन पेयजल योजनाओं में जीएसटी के कारण तथा डीपीआर संशोधन के बाद धनराशि में वृद्धि हुई है, उनकी सूची बनाकर अनुमोदन हेतु प्रस्तुत करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। जिलाधिकारी ने कोश्यार ताल पम्पिंग योजना की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि जांच समिति की रिपोर्ट आने पर ही नियमानुसार संबंधित को भुगतान करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माणाधीन योजनाओं के कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए, जिन योजनाओं के कार्य पूर्ण हो गए हैं, उन्हें हैण्डओवर करें, जल जीवन मिशन योजना के तहत मानकानुसार कार्य करें तथा जेई मॉनिटरिंग करते रहें। बैठक में पीडी डीआरडीए द्वारा विभिन्न ब्लॉकों के सत्तर सामुदायिक शौचालयों के प्रस्ताव रखे गए। जिलाधिकारी ने कहा सभी शौचालय फंक्शनल हों और उनकी साफ-सफाई एवं मेंटेन रखने हेतु यूजर चार्जेज निर्धारित करें।

बैठक में देव ऋषि एजुकेशनल सोसायटी के नितिन चढ्ढा ने मॉडल वर्क विलेज के पायलट प्रोजेक्ट के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सोसायटी द्वारा जनपद टिहरी में 325 गांवों में मनरेगा के साथ कनवर्जन में कार्य किए जाएंगे, जिसमें प्रथम चरण में 85 गांवों में कार्य होने हैं। जिलाधिकारी ने गांव चिन्हित कर जल्द बेस लाइन के कार्यों को शुरू करने को कहा।

इस मौके पर पीडी डीआरडीए विवेक उपाध्याय, डीडीओ मो. असलम, एसई जल संस्थान विनोद रमोला, एसई पेयजल निगम आलोक कुमार, ईई जल संस्थान प्रशांत भारद्वाज, जीतमणी बेलवाल, नरेशपाल, ईई पेयजल निगम के.एन. सेमवाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!