अज्ञात विक्षिप्त महिला का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की पहचान की प्रक्रिया

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 16 जून। थाना लम्बगांव को कल रात्रि 22:00 बजे ग्राम प्रधान मोटना से सूचना प्राप्त हुई कि उनके गांव के पास पिछले कई दिनों से घूम रही एक अज्ञात विक्षिप्त महिला (उम्र लगभग 40-42 वर्ष) की मृत्यु हो गई है।

इस सूचना पर, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय बौराडी टिहरी भेजा है। अज्ञात महिला की पहचान के प्रयास के तहत टीसीआरबी को रिपोर्ट प्रेषित की गई है।

Share This Article
error: Content is protected !!