चमोली में आवासीय खेल छात्रावास प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल्स संपन्न

Garhninad Desk
1 Min Read
खबर को सुनें

चमोली, 15 जून, 2024: आवासीय खेल छात्रावासों में प्रवेश के लिए जनपद स्तरीय ट्रायल्स का आयोजन खेल विभाग चमोली द्वारा 14 और 15 जून को स्पोर्ट्स स्टेडियम गोपेश्वर में किया गया। इन ट्रायल्स में बालकों के लिए फुटबाल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, वॉलीबॉल और क्रिकेट तथा बालिकाओं के लिए एथलेटिक्स, फुटबाल, बॉक्सिंग, बैडमिंटन और हॉकी खेलों में प्रवेश के लिए कुल 48 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया।

एथलेटिक्स में 09, फुटबाल में 12, क्रिकेट में 13, बैडमिंटन में 05, और वॉलीबॉल में 09 बालक-बालिकाओं ने हिस्सा लिया। राज्य स्तरीय चयन 18 और 19 जून, 2024 को विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया जाएगा।

चयनित प्रतिभागियों की संख्या निम्नलिखित है:

  • वॉलीबॉल में 09
  • क्रिकेट में 05
  • बैडमिंटन में 05
  • फुटबाल में 04 बालक
  • एथलेटिक्स में 03 बालक और 02 बालिकाएं

जनपद स्तर पर बैट्री टेस्ट और खेलों के स्किल टेस्ट के आधार पर बालक/बालिकाओं का चयन राज्य स्तरीय चयन ट्रायल के लिए किया गया है।

Share This Article
error: Content is protected !!