टिहरी गढ़वाल में कई मार्ग अवरुद्ध, मलबा हटाने का कार्य जारी

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 07 जुलाई 2024। जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में एक राज्य मार्ग और 17 ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं। एनएच-76 गुलर नाई सिलखाणी मटियाली पसरखेत तमियार शिवपुरी मोटर मार्ग पर मलबा हटाने का कार्य प्रगति पर है और इसे आज शाम तक खोलने की संभावना है।

लोनिवि नरेंद्रनगर के पांच मार्ग, जिनमें शिवपुरी देखला मार्ग, गुल्लर सालब भगवासेरा मार्ग, बेरनी अमसारी मार्ग, कुरीखाल कुई मार्ग, और सौंदणी केंसूर मार्ग शामिल हैं, बंद हैं। इनमें से शिवपुरी देखला मार्ग 8 जुलाई तक और अन्य मार्ग आज शाम तक खुल सकते हैं।

पीएमजीएसवाई-1 टिहरी के दो मार्ग और पीएमजीएसवाई-2 टिहरी के चार मार्ग भी बंद हैं। इनमें घनसाली अखोड़ी मार्ग से धमातोली ग्रामीण मार्ग, घुत्तु देवलंग से गंगी गंजी मोटर मार्ग, आर.के.के. मोटरमार्ग किमी 15 से रागड़गांव ग्रामीण मार्ग, आर.के.के. मोटर मार्ग किमी 35 से संतेगल ग्रामीण मार्ग, चंबा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग किमी 72 से गोजमेर मार्ग, और मरोड़ा बनाली मोटर मार्ग किमी 3 से कुंड ग्रामीण मोटर मार्ग शामिल हैं। इन मार्गों को खोलने के प्रयास जारी हैं।

पीएमजीएसवाई नरेंद्रनगर का ईठारना कुखई ग्रामीण मार्ग और पीएमजीएसवाई कीर्तिनगर के चार मार्ग भी बंद हैं। इनमें हिंडोलाखाल पलेठी मालू-मरोड़ा ग्रामीण मार्ग, चिलेडी (खोला बडियार) से मणजुली मार्ग, झिंझनी से जखेड़ मार्ग, और नैखरी कोटलगांव ग्रामीण मार्ग शामिल हैं। इनमें से तीन मार्ग 8 जुलाई तक और अन्य मार्ग आज शाम तक खुल सकते हैं।

अतिवृष्टि के कारण बालगंगा तहसील के पिंसवाड़ गांव में गुलाब सिंह की गौशाला और धनोल्टी तहसील के मठियाणगांव गांव में बच्चन सिंह का आंगन का पुश्ता क्षतिग्रस्त हो गया है।

प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और मार्गों को जल्द से जल्द खुलवाने के प्रयास में जुटा है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!