Ad image

सेबूवाला,सिंधवाल गांव में जाखन नदी की पुलिया टूटने से जोखिम उठा रहे ग्रामीण

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने उठाई पुलिया के निर्माण की मांग

डोईवाला 17 जुलाई। डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत सेबूवाला सहित कई गांवों को जोड़ने वाली जाखन नदी की पुलिया टूटने से ग्रामीणों को जोखिम उठाना पड़ रहा है। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल ने टूटे पुल से होते हुए जाखन नदी को पार किया और ग्रामीणों से मुलाकात की। उनियाल ने प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन से जाखन नदी पर पुलिया बनाने की मांग की है। 

उनियाल ने बताया, सेबूवाला गांव पर सरकारी सिस्टम की अव्यवस्थाओं की मार पड़ रही है। करीब दो साल पहले कालबन-इठारना मोटरमार्ग के निर्माण को मलबा फेंके जाने से जाखन नदी का बहाव रुकने से झील बन गई थी। मलबे से सेबूवाला गांव की लगभग छह दशक पुराना सिंचाई सिस्टम ध्वस्त हो गया था। इस गांव में 24 घंटे पहुंचने वाला पानी बंद हो गया था। गांव में बने किसान मेहर सिंह के मछली पानी के तालाब सूखने पर उनको भारी नुकसान उठाना पड़ा।

उन्होंने बताया, गांव की लगभग तीन एकड़ से ज्यादा खेती को लगभग दो साल तक सरकारी सिस्टम की अनदेखी का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों के अथक प्रयासों की वजह से सिंचाई व्यवस्था बहाल हो सकी। हालांकि ग्रामीणों को अभी डर सता रहा है कि कहीं जाखन में ज्यादा पानी आने से उनकी सिंचाई व्यवस्था ध्वस्त न हो जाए। 

उनियाल ने बताया, अब जाखन नदी की पुलिया टूट गई है, जबकि ग्रामीणों ने तहसील प्रशासन के समक्ष पुलिया टूटने का अंदेशा जताया था, पर कार्यवाही नहीं हो पाई। इन दिनों बरसात में नदी में ज्यादा पानी आने से आवागमन ठप हो जाता है। ग्रामीणों को जोखिम उठाकर नदी पार करनी पड़ रही है। 

क्षेत्रीय किसान महर सिंह मनवाल,उर्मिला मनवाल,गीता मनवाल,देवेंद्र सिंह मनवाल,वीर सिंह रावत ने प्रशासन से सेबूवाला की पुलिया के निर्माण की मांग की है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!