Ad image

विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में सीएम से प्रेस क्लब अध्यक्षों की हुई मुलाक़ात: पत्रकारों के हित में फैसलों के लिए दी बधाई

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

देहरादून 8अगस्त 2024। स्टेट प्रेस क्लब के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत नेगी के नेतृत्व में विभिन्न जनपदों के प्रेस क्लब अध्यक्षों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाक़ात कर बैठक की। नेगी ने मुख्यमंत्री जी को पत्रकारों के हित में किए गए विभिन्न फैसलों के लिए बधाई दी।

बता दें कि मुख्य मंत्री जी ने हाल ही में सूचना निदेशालय जाकर करीब 6 घंटे बैठक की, जिसमें पत्रकारों के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गईं। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों के कल्याण के लिए 5 करोड़ रुपये की धनराशि दान की और साथ ही तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की भी घोषणा की थी।

इस बैठक में प्रेस क्लब रुद्रप्रयाग के अध्यक्ष ब्रिजेश भट्ट, उत्तरकाशी के अध्यक्ष सुनील थपलियाल, टिहरी के अध्यक्ष शशि भूषण भट्ट, चमोली के लक्ष्मण राणा, हरिद्वार के अध्यक्ष सनत शर्मा, श्रमजीवी पत्रकार संघ के अध्यक्ष दिनेश शास्त्री, और राज्य प्रेस क्लब की उपाध्यक्ष सुलोचना पयाल उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों की मेहनत और उनके योगदान को सराहा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए ठोस कदम उठाने की बात की। उन्होंने पत्रकार कल्याण कोष में दान की गई राशि के माध्यम से पत्रकारों की आर्थिक सहायता करने और उन्हें बेहतर सुविधा देने की योजना की जानकारी दी। तहसील स्तर पर पत्रकारों को मान्यता देने की घोषणा से पत्रकारों को अपने काम के लिए औपचारिक मान्यता मिलने की उम्मीद है, जिससे उनके पेशेवर जीवन को और सुगम बनाया जा सके। यह कदम पत्रकारों के कल्याण और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता को दर्शाता है और उत्तराखंड में पत्रकारिता के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव का संकेत देता है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!