Ad image

सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित परीक्षा 18 को

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 08 अगस्त, 2024। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, रायपुर, देहरादून द्वारा सहायक अध्यापक (एल.टी.) पदों की लिखित परीक्षा 18 अगस्त 2024 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे से अपराह्न 01:00 बजे के मध्य आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा जनपद टिहरी गढ़वाल के विभिन्न केंद्रों पर भी आयोजित की जाएगी, जिनमें शामिल हैं:

  • बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल, बौराड़ी
  • बी.वी.एस. पब्लिक स्कूल, बीपुरम
  • गवर्नमेंट गर्ल्स इण्टर कालेज, बौराड़ी
  • गवर्नमेंट इण्टर कालेज, न्यू टिहरी
  • सरस्वती विधा मन्दिर इण्टर कालेज, एफ ब्लॉक

परगना मजिस्ट्रेट टिहरी, संदीप कुमार ने परीक्षा के सफल संपादन और परीक्षा केंद्रों में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए परीक्षा केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता-2023 की धारा-163 के अंतर्गत निषेधाज्ञा लागू करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 17 अगस्त की सांय 08:00 बजे से 18 अगस्त 2024 (परीक्षा समाप्ति) तक प्रभावी रहेगा।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!