Ad image

ब्रेकिंग: टिहरी गढ़वाल में दर्दनाक सड़क हादसा, पटवारी की मौके पर ही मौत

Govind Pundir
1 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 17 अगस्त 2024। शनिवार शाम करीब 6:15 बजे टिहरी गढ़वाल के ब्रह्मपुरी राफ्टिंग पॉइंट पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। हादसे में ग्लैमर मोटरसाइकिल (UK07GA 4083) और मैक्स वाहन (UK12TA 0482) की आमने-सामने की टक्कर हो गई। मोटरसाइकिल चालक सतवीर लिंगवाल, जो SDM ऑफिस चोबट्टाखाल में पटवारी के पद पर कार्यरत थे, इस दुर्घटना में मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई।

मैक्स वाहन को परवीन सिंह रावत चला रहा था, जो तपोवन से शिवपुरी की ओर आ रहा था, जबकि सतवीर लिंगवाल पौड़ी से तपोवन की ओर जा रहे थे। हादसे के बाद सतवीर के शव को AIIMS मोर्चरी में रखा गया है और उनके विभाग को सूचना दे दी गई है।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!