Ad image

थाना थत्यूड़ पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 28 अगस्त 2024। थाना थत्यूड़ पुलिस ने 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया । पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जनपद में चल रहे इस अभियान के तहत, थाना थत्यूड़ की पुलिस टीम ने 27 अगस्त 2024 को 5 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान मुन्ना लाल (54 वर्ष) पुत्र स्व. चन्दू लाल, निवासी ग्राम सुंनाऊ, बंगार, थाना थत्यूड़, जनपद टिहरी गढ़वाल के रूप में हुई है। उसे जालसी स्थित FCI गोदाम के पास से पकड़ा गया। अभियुक्त के खिलाफ थाना थत्यूड़ में मु0अ0सं0 – 29/2024 धारा 60 (1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही प्रारंभ कर दी है और जल्द ही उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

पुलिस टीम में उप निरीक्षक जितेन्द्र कुमार कांस्टेबल नरेश तोमर रिक्रूट कांस्टेबल लोकेन्द्र सिंह शामिल रहे ।

पुलिस ने इस अभियान को सफलतापूर्वक अंजाम देकर अवैध नशे के विरुद्ध एक और सख्त कदम उठाया है। पुलिस अधीक्षक ने सभी थानाध्यक्षों को इस प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखने और सख्त कार्यवाही करने के आदेश दिए हैं।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!