एसएसपी नवनीत सिंह को टिहरी पुलिस परिवार द्वारा दी गई भावभीनी विदाई

Govind Pundir
2 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 06 सितंबर, 2024। टिहरी गढ़वाल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री नवनीत सिंह भुल्लर का स्थानांतरण एसएसपी एसटीएफ, देहरादून होने के उपलक्ष्य में आज एक विदाई समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह एसएसपी कार्यालय परिसर में आयोजित किया गया, जिसमें जनपद के सभी थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी, पुलिस कार्यालय के कर्मी, एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान पुलिस विभाग के सभी शाखाओं के प्रभारियों ने श्री नवनीत सिंह के जनपद टिहरी गढ़वाल में दिए गए उत्कृष्ट योगदान की सराहना की। उनके कुशल नेतृत्व और कर्तव्यनिष्ठा को याद करते हुए सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उन्हें नई जिम्मेदारी संभालने के लिए शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर श्री नवनीत सिंह ने भी अपनी टिहरी तैनाती के दौरान सभी सहयोगियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया और अपनी नई नियुक्ति पर भी सभी से सहयोग की अपेक्षा की। विदाई समारोह में उनकी निष्ठा, अनुशासन और जनहित में किए गए कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई।

इससे पूर्व पत्रकारों ने भी श्री भुल्लर को बधाई और शुभकामनायें देते हुए उनके कार्यकाल की भूरी भूरी प्रशंसा की।

श्री नवनीत सिंह भुल्लर का स्थानांतरण एसएसपी एसटीएफ, जनपद देहरादून के पद पर किया गया है, जहां वह अपनी नई जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!