सीसीटीवी से होगी नई टिहरी में यातायात की निगरानी, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग पर होगी सख्त कार्रवाई

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल, 12 सितंबर 2024। नई टिहरी में अब ट्रैफिक की निगरानी सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से की जाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक जे आर जोशी के नेतृत्व में और क्षेत्राधिकारी टिहरी के पर्यवेक्षण में यह कदम उठाया गया है।

इसके तहत शहर में लगे 48 सीसीटीवी कैमरों से ट्रैफिक व्यवस्था, बॉटल नेक और अपराध पर नजर रखी जाएगी, जिससे जाम की स्थिति पर शीघ्र समाधान हो सकेगा। इसके अलावा, बिना हेलमेट और ट्रिपल राइडिंग करने वालों पर ऑनलाइन चालान की कार्रवाई भी की जाएगी।

मुनि की रेती क्षेत्र में भी 30 कैमरों की निगरानी आईसीसीसी (इंटेलिजेंट कमांड कंट्रोल सेंटर) द्वारा की जा रही है। आज अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने खुद कैमरों का निरीक्षण किया और कंट्रोल रूम जाकर रिकॉर्डिंग चेक की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों की सूची आईसीसीसी द्वारा संबंधित थानों को भेजी जाएगी।

नवनियुक्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सभी थानों और यातायात पुलिस को यातायात नियमों के कड़ाई से पालन के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!