ब्रेकिंग न्यूज़: रायवाला में गंगा नदी में डूबने से दो किशोरियां लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

Govind Pundir
1 Min Read
खबर को सुनें

ऋषिकेश 16 सितंबर 2024। रायवाला (हरिपुर कलां) के गीता कुटीर आश्रम के पास गंगा घाट पर दो नाबालिग किशोरियां, साक्षी (15) और वेश्नवी (13), आज सुबह करीब 11:30 बजे गंगा नदी में डूब गईं। तीनों भाई-बहन नहाने के लिए घाट पर गए थे, जहां अचानक ये हादसा हुआ। भाई को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, लेकिन दोनों बहनें लापता हैं।

सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और राफ्ट व डीप डाइविंग की मदद से सर्च अभियान चला रही है। घटना ने इलाके में हड़कंप मचा दिया है, और रेस्क्यू ऑपरेशन तेज़ी से जारी है।

एस डी आर एफ डीप डाइविंग टीम द्वारा घटना स्थल पर सभी संभावित स्थानों पर सघनता से डाइविंग की गई , डूबे लड़कियों का कुछ पता नही चला, नदी में पानी का बहाव अत्यधिक होने के कारण आगे बहने की आशंका पर, टीम द्वारा राफ्ट से आगे भीमगोड़ा बैराज तक सर्च किया जा रहा है। कल डूबे किशोर दीपेश की तलाश में एस डी आर एफ टीम सर्च कर रही थी। सर्चिंग जारी है।

Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!