महाविद्यालय अगरोड़ा में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन किया गया

Govind Pundir
2 Min Read
Please click to share News

खबर को सुनें

टिहरी गढ़वाल 1 अक्टूबर 2024। शहीद श्रीमती हंसा धनाई राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा में विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर का आयोजन किया गया। यह आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. के. एस. जौहरी की अध्यक्षता और कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती सुमन के निर्देशन में किया गया।

इस अवसर पर स्वयंसेवकों ने “रक्तदान-महादान” विषय पर एक रैली निकाली, जिसमें उन्होंने रक्तदान के महत्व को जागरूक किया। रैली के बाद महाविद्यालय परिसर में साफ-सफाई अभियान चलाया गया, जिसके अंतर्गत कूड़ा-करकट इकट्ठा कर उसका उचित निस्तारण किया गया।

कार्यक्रम के दौरान ‘गढ़ भोज दिवस’ भी मनाया गया, जिसके अंतर्गत उत्तराखंड के परंपरागत मोटे अनाज की महत्ता पर निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।

निबंध प्रतियोगिता में रेणुका राणा (बी.एस-सी प्रथम सेमेस्टर) ने प्रथम स्थान, हिमांशी पंवार (बी.ए तृतीय सेमेस्टर) ने द्वितीय स्थान, और अक्षय कुमार (बी.एस-सी प्रथम सेमेस्टर) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

विजेता छात्रों को महाविद्यालय के प्राचार्य, कार्यक्रम अधिकारी, और निबंध प्रतियोगिता मूल्यांकन समिति के संयोजक डॉ. अजय कुमार तथा सदस्य डॉ. बिशन लाल द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।

मंच संचालन डॉ. भरत गिरी गोसाई द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक गण, कर्मचारी वर्ग, और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


Please click to share News
Share This Article
Follow:
*** संक्षिप्त परिचय / बायोडाटा *** नाम: गोविन्द सिंह पुण्डीर संपादक: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल टिहरी। उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त वरिष्ठ पत्रकार। पत्रकारिता अनुभव: सन 1978 से सतत सक्रिय पत्रकारिता। विशेषता: जनसमस्याओं, सामाजिक सरोकारों, संस्कृति एवं विकास संबंधी मुद्दों पर गहन लेखन और रिपोर्टिंग। योगदान: चार दशकों से अधिक समय से प्रिंट व सोशल मीडिया में निरंतर लेखन एवं संपादन वर्तमान कार्य: गढ़ निनाद न्यूज़ पोर्टल के माध्यम से डिजिटल पत्रकारिता को नई दिशा प्रदान करना।
error: Content is protected !!